हरियाणा के रोहतक में आईपीएस राहुल बल्हारा के पिता जयपाल ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार की शाम को वे अनाज मंडी में दुकान पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और सिर में गोली मार ली। गोली लगने से ही वे कुर्सी से नीचे गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़े जयपाल को उठाया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में रखवाया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। लाइसेंसी पिस्टल को भी कब्जे ले लिया गया है।
बता दें कि जयपाल के आईपीएस बेटे राहुल बल्हारा वर्तमान में दमनदीप में तैनात है। पुलिस की ओर से उन्हें जानकारी दे दी गई है। जयपाल ने सुसाइड क्यों किया, फिलहाल पुलिस कारणों का पता लगा रही है।
मृतक जयपाल उम्र करीब 60 साल अनाज मंडी में दुकान नंबर 38 पर बैठा हुआ था। शाम के समय जयपाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर हत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट को सूचना दी। पुलिस ने शव को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भेज दिया। मृतक की 3 बेटियां व एक बेटा
जयपाल की 3 बेटियां है, जबकि एक बेटा राहुल बल्हारा है। राहुल बल्हारा का चयन आईपीएस के लिए हुआ था, जो दमनदीप में तैनात है। जयपाल ने आत्महत्या क्यों की, इसके पीछे क्या कारण रहा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस मामले में कर रही जांच
शिवाजी कॉलोनी थाना एचएसओ राकेश सैनी ने बताया कि अनाजमंडी में एक सुसाइड की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।


