गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, नाबालिग बेटा डिटेन:घर से 1.5 Kg नशा बरामद; स्थानीय लोगों ने की पुलिस को रोकने की कोशिश

भरतपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने गांजा बेचती महिला को गिरफ्तार किया। महिला के नाबालिग बेटे को डिटेन किया गया है। कार्रवाई करने पुलिस कच्ची बस्ती पहुंची तो स्थानीय लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने हथियारों का डर दिखाकर लोगों को रोका। कोतवाली थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया- शुक्रवार को पुलिस की टीम कच्ची बस्ती इलाके में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पहुंची। जब कच्ची बस्ती में मकानों की तलाशी ली जा रही थी तो, एक मकान में अवैध गांजा मिला। कच्ची बस्ती में रहने वाली महिला कलावती के घर से डेढ़ किलो गांजा मिला। पुलिस को नाबालिग बेटे पर भी गांजा बेचने का शक है। पुलिस ने बेटे को भी डिटेन कर लिया। अवैध नशा बेचने के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने किया पुलिस का विरोध कार्रवाई के दौरान कच्ची बस्ती के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और पुलिस का विरोध करने लगे। इस दौरान पुलिस को हथियार निकालने पड़े। जिसके डर से लोग पीछे हटे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव करने की कोशिश भी की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *