बांसवाड़ा में बारातियों से भरी बस पलटी, 3 की मौत:25 से ज्यादा घायल, हॉस्पिटल में इलाज जारी

बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। घोटिया आम्बा के पास सनलई गांव से वापस लौट रही बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 25 बाराती घायल हुए हैं। ​​जानकारी के अनुसार- बारात सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से सनलई गांव गई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब बारात वापस लौट रही थी, तब घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 2 बसें शामिल थी, दूसरी ने संतुलन खोया
​कलिंजरा थाना सीआई योगेश कुमार ने बताया- बारात में कुल 2 बसें शामिल थीं। आगे चल रही बस ढलान से सुरक्षित निकल गई, लेकिन पीछे आ रही बस ढलान पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिला कलेक्टर ड़ॉ. इन्द्रजीत यादव और जिला एसपी सुधीर जोशी हॉस्पिटल पहुंचे। कलेक्टर का कहना है कि फिलहाल घायलों का इलाज जारी है। हॉस्पिटल प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से बड़ोदिया हॉस्पिटल और महात्मा गांधी जिला अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *