बाड़मेर में नमकीन का सैंपल जांच में आया मिलावटी:कोर्ट तय करेगा आगे की कार्रवाई, शुद्ध आहार मिलावट पर वार के तहत कार्रवाई

बाड़मेर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के दौरान लिए गए नमकीन के सैंपल लैबोरेट्री जांच में मिलावटी पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित फर्म के खिलाफ न्यायालय में मामले पेश कर दिए हैं, जहां अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी. शुभ मंगला और जिला कलेक्टर बाड़मेर टीना डाबी के निर्देशन में चलाए जा रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत की गई। जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम बिश्नोई ने बताया कि प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट में भोलेनाथ मार्केटिंग नवले की चक्की बाड़मेर खाद्य पदार्थ नमकीन ब्रांड ओम नंदी का नमूना अमानक और मिलावटी पाए गए हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मामलों की जांच पूरी कर न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बाड़मेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अब कोर्ट तय करेगा आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मामलों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर दिया गया है। अब संबंधित फर्मों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कोर्ट द्वारा जुर्माना या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मिलावटी खाद्य पदार्थ से सेहत को खतरा जांच में अमानक पाए गए मावा बर्फी, मिल्क केक, दही, दूध, लाल मिर्च पाउडर और घी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। मिलावटी खाद्य पदार्थों से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त, पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *