कासगंज में ड्यूटी कर रहे दरोगा को किसान ने गिराकर पीटा। दरअसल, मंगलवार को बाजार लगी थी। दरोगा और पुलिसकर्मी जाम हटवा रहे थे। इसी दौरान जाम लग गया। इसके बाद दरोगा में गुस्सा आ गया। उसने किसान को एक डंडा मार दिया। इसके बाद गुस्साए किसान ने दरोगा से डंडा छीन लिया और दरोगा पर हमला कर दिया। इसी बीच साथी पुलिस जब किसान को मारने दौड़े। एक किसान ने दोनों को छुड़वाने की कोशिश की। तब जाकर दोनों अलग हुए। किसान के हमले से दरोगा का सिर फट गया। इसके बाद दरोगा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया और घायल दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सड़क से बैलगाड़ी हटाने को लेकर मारपीट
पूरा मामला मोहनपुरा मटर मंडी का है। जहां कासगंज कोतवाली के आवास विकास चौकी पर तैनात दरोगा संदीप तिवारी की बुधवार को ड्यूटी लगी थी, वहां पर जाम की खाली करा रहे थे। उसी समय मंडी में गाड़ियों का जाम लगने लगा, जिसके बाद वहां जाम की स्थिति देखकर उन्होंने कल्लू नाम के एक किसान को अपनी बैलगाड़ी सड़क से हटाने को कहने लगे, लेकिन किसान जाम की वजह से गाड़ी नहीं हटा पाया, तो दरोगा ने उसे डंडे से मार दिया। सड़क पर गिर कर बेहोश हुए दरोगा इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। फिर किसान कल्लू ने दरोगा से डंडा छीन कर दरोगा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। वहीं साथी जब किसान को छुड़ाने की कोशिश किया तो साथी पुलिस कर्मी ने किसान को रोका और खुद मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। जिसके बाद किसान के साथी भी भिड़ गए। जिससे दरोगा लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए और वो बेहोश हो गए । आरोपी को हिरासत में लिया मारपीट की बाद दरोगा घायल को इलाज के लिए कासगंज के जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपी किसान कल्लू को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। जिससे पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं घायल दरोगा ने मारपीट करने वाले आधा दर्जन किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें… बहराइच में हादसा, आर्मी जवान का परिवार खत्म, सिर्फ पत्नी बची; मासूम बेटी के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे बहराइच में बेकाबू डंपर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें आर्मी जवान, उनके माता-पिता और 1 महीने की बेटी और रिश्तेदार (ड्राइवर) शामिल हैं। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार बच्ची का इलाज करवाने परिवार लखनऊ जा रहा था। हादसा कैसरगंज थाना के करीम बेहड़ गांव के पास मंगलवार सुबह 9 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…


