कानपुर में PAC जवान की मौत:भाई बोला-पत्नी पीटती थी, कई दिन तक खाना नहीं दिया; साले के साथ मिलकर मार डाला

कानपुर में PAC जवान का शव घर में ही मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। मृतक के भाई ने पत्नी और सालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा-पत्नी रोज मारपीट करती थी, यहां तक खाना भी नहीं देती थी। वहीं, DCP ईस्ट श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर कार्रवाई होगी। जानिए पूरा मामला… कमरे में खिड़की के सहारे फंदे से बंधा था शव
मूलरूप से फतेहपुर के चांदपुर निवासी सुनील कुमार सोनकर (42) 2002 बैच के 37वीं वाहिनी PAC में जवान थे। सुनील की पत्नी नीलम ने बताया-पति का शव घर में खिड़की के सहारे फंदे से लटका मिला। उन्होंने खिड़की से फांसी लगाई है। इसी घर के ग्राउंड फ्लोर में मृतक की बहन माया ने परिवार के लोगों को मौत की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सुनील के गांव से और अन्य परिवार के लोग घर पहुंचे। भाई बोला-पुलिस जांच में सच सामने आएगा
पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतक सुनील के भाई राजकुमार पहुंचे। उन्होंने पत्नी नीलम और उसके भाई पर हत्या का आरोप लागया। बताया-पत्नी और साले आए दिन राजकुमार से मारपीट करते थे। कई दिनों तक भाई को खाना-पीना भी नहीं देती थी। भाई शराब के लती जरूर थे, लेकिन पत्नी और बच्चों के लिए पूरा ख्याल रखता था। पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए। सब साफ हो जाएगा। वह भाभी और सालों के खिलाफ हत्या की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। —————————- यह खबर भी पढ़ें…. माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ जा रहे तो यह जान लीजिए, शहर नो-व्हीकल जोन, 10 किमी पैदल चलना पड़ेगा; VVIP पास रद्द महाकुंभ में भीषण जाम के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से कड़े लहजे में कहा है- किसी भी स्थिति में जाम नहीं लगना चाहिए। माघी पूर्णिमा पर नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *