ग्वालियर समेत 11 शहरों में पारा 10°C से नीचे:MP में बढ़ी सर्दी, खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री; दिन में सर्द हवाओं का असर

मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया। वहीं, सर्द हवाओं का भी असर है। हालांकि, कोहरे का ज्यादा असर नहीं रहा। उज्जैन, ग्वालियर, सतना, भोपाल, दतिया, गुना, रतलाम, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, मलाजखंड में विजिबिलिटी 1 से 2 किलोमीटर तक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो के बाद रीवा सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। राजगढ़-उमरिया में 8 डिग्री, नौगांव-पचमढ़ी में 8.6 डिग्री, सतना में 9.2 डिग्री, दमोह में 9.5 डिग्री, मंडला-सीधी में 9.8 डिग्री रहा। इसके अलावा 5 बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे कम 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 10.2 डिग्री, इंदौर में 10.9 डिग्री, जबलपुर में 11.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 12.2 डिग्री रहा। अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *