मंडला में गहने लूटने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार:दो दिन पहले लूटा मंगलसूत्र बरामद, बम्हनी बस स्टैंड पर की थी वारदात

मंडला जिले की बम्हनी थाना पुलिस ने एक महिला से मंगलसूत्र लूटने वाली तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी की है। जैदेपुर निवासी सुमन्त्रा मरावी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बम्हनी बस स्टैंड के पास तीन महिलाओं ने उनका मंगलसूत्र लूट लिया है। वारदात के बाद पीड़िता ने सूझबूझ दिखाते हुए एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसे थाने ले आईं। पूछताछ में खुला राज हिरासत में ली गई महिला आरती मरकाम ने पूछताछ के दौरान लूट की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह की दो अन्य सदस्यों, अंजली उर्फ शुभो गिरी और पूनम गिरी को सिमरिया रेलवे स्टेशन के पास उनके डेरे से गिरफ्तार किया। लूटा गया माल बरामद आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बस स्टैंड पर महिला का पीछा किया और मौका पाकर मंगलसूत्र खींचकर फरार हो गई थीं। पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मंगलसूत्र जब्त कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *