जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाइप लाइनों के आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिये 10 फरवरी को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों मे जलापूर्ति बन्द रहेगी। इसलिए जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 10 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 11 फरवरी को तथा 11 फरवरी को होने वाली जलापूर्ति 12 फरवरी को की जावेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) नगर वृत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेन्द्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एवं तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर एवं कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 10 फरवरी को सुबह 10 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी। इन क्षेत्रों में 11 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 12 फरवरी को एवं 12 फरवरी को की जाने वाली जलापूर्ति 13 फरवरी को होगी।
सुबह 7 बजे से 12 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते सुबह 7 से 12 बजे तक गणेश होटल, गजे सिंह कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी नांदड़ी, रमजान जी का हत्था एवं आस पास का क्षेत्र बिजली की सप्लाई नहीं होगी।


