झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में 6.50 करोड़ रुपए के गोल्ड लोन घोटाले के मुख्य आरोपी बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए मथुरा रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने जा रहा था। ट्रेन के सामने कूदने वाला था कि पुलिस ने पकड़ लिया। उसको पता था कि उसके फ्रॉड खुलासा हो सकता है इसलिए उसने एक गैंग को बैंक लूटने के लिए 20 लाख रुपए दिए थे। जनवरी के लास्ट वीक में ये लूट करने वाले थे। एसपी ने बताया- अमित जांगिड़ शेयर मार्केट में भी ट्रेडिंग करता था। जिसमें उसके करीब 2.50 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। दरअसल अमित जांगिड़ ने पिछले साल 4 करोड़ का इंश्योरेंस करवाया था। ऐसे में यदि वह सुसाइड भी कर लेता तो उसके घरवालों को 4 करोड़ रुपए मिलते। बैंक मैनेजर को शुक्रवार को पुलिस ने यूपी के मथुरा रेलवे स्टेशन के बाहर से पकड़ा। आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन पीछा कर टीम ने उसे पकड़ लिया। मामला पीएनबी के नवलगढ़ ब्रांच का 3 फरवरी का है। तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित जांगिड़, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट संतोष कुमार सैनी और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के खिलाफ गोल्ड लोने घोटाले का केस दर्ज हुआ है। बीसी संचालक भी गिरफ्तार पुलिस ने बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) संचालक संतोष सैनी को भी गिरफ्तार किया है। शुरूआती जांच से पता चला है कि अमित जांगिड़ और संतोष सैनी की मिलीभगत से ही इस घोटाले को अंजाम दिया गया। बैंक लुटवाने के लिए गैंग को 20 लाख रुपए दिए एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- बैंक मैनेजर अमित और उसका साथी संतोष इतने ज्यादा शातिर थे कि पिछले 2 साल से इस तरह का फ्रॉड कर रहे थे। अप्रैल 2025 के बाद इन्होंने फ्रॉड को बढ़ा दिया। चौंकाने वाली बात तो यह है कि 130 से 140 ऐसे अकाउंट पुलिस ने चिह्नित किए हैं, जो फ्रॉड है और उन्हें लोन जारी कर दिया गया। आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के नाम पर ये गोल्ड लोन उठाया। सबसे बड़ा लूप होल यह है की शुरुआत में बताया जा रहा था कि गोल्ड करीब 4 किलो है, लेकिन गोल्ड 4 किलो नहीं है, इन्होंने एक ही सोने को कई बार गोल्ड लोन में काम लिया है। सिस्टम से बाहर गए गोल्ड की रिकवरी हुई
एसपी ने बताया- जो भी गोल्ड बैंक सिस्टम से बाहर गया था। उसकी लगभग रिकवरी हो चुकी है। इसके अलावा आरोपियों ने केसीसी-पशु डेयरी लोन में भी फ्रॉड किया है। बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ पुलिस से बचने के लिए वृंदावन आश्रम भी गया था। बैंक मैनेजर अमित जांगिड़ की सम्पत्ति वहीं 5 हजार रुपए महीना की नौकरी करने वाले संतोष सैनी ने भी कई दुकान, प्लॉट व मकान खरीदे हैं। क्राइम से अर्जित इन सभी प्रॉपर्टी को जब्त किया जाएगा। बैंक में मौजूद अकाउंट पहले ही फ्रीज हो चुके है। अन्य बैंकों में मौजूद अकाउंट को फ्रीज करने की प्रक्रिया जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी की पत्नी ने दी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट अमित जांगिड़ गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र का रहने वाला है। मामला सामने आने के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस दौरान 5 फरवरी को अमित की पत्नी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। ऐसे हुआ था मामले का खुलासा वर्तमान बैंक मैनेजर मुकेश सिहाग ने रिपोर्ट में बताया था कि बैंक में गोल्ड लोन के बदले जमा किए गए सोने को गोल्ड सेफ में रखा गया। 28 जनवरी को गोल्ड सेफ का चार्ज डिप्टी मैनेजर सीमा महला को सौंपा जा रहा था। इससे पहले स्ट्रॉन्ग रूम की दो चाबियां तत्कालीन बैंक मैनेजर अमित कुमार और डिप्टी मैनेजर अनंतप्रकाश चौधरी के पास थी। चार्ज ट्रांसफर के दौरान जांच में सेफ में रखे सोने की ज्वेलरी के पैकेट के साथ छेड़छाड़ का पता चला। बैंक प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तो इसका खुलासा हुआ। असली की जगह नकली ज्वेलरी रखी 73 गोल्ड पैकेट में से असली ज्वेलरी निकालकर नकली रख दिए गए थे। इसके अलावा तीन पैकेट में रखी ज्वेलरी का वजन भी कम मिला है। बैंक की प्रारंभिक जांच में लगभग 4.198 किलोग्राम सोने के आभूषण नहीं थे, जिनकी अनुमानित कीमत 6.50 करोड़ रुपए है। ….. मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. राजस्थान में बैंक से 6.50 करोड़ रुपए का सोना गायब:73 पैकेट में असली गोल्ड की जगह नकली रखा, तत्कालीन मैनेजर समेत 3 पर केस झुंझुनूं में पंजाब नेशनल बैंक से 4.198 किलो सोने की ज्वेलरी गायब हो गई। गोल्ड सेफ की जिम्मेदारी बैंक में दूसरे कर्मचारी को सौंपने के दौरान हुई जांच के दौरान मामले का खुलासा हुआ। मामला पीएनबी की नवलगढ़ ब्रांच का है। रविवार को बैंक मैनेजर ने तत्कालीन बैंक मैनेजर, बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट और डिप्टी मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। (पूरी खबर पढ़ें….) राजस्थान-पंजाब नेशनल बैंक में जमा करोड़ों का सोना नकली हुआ:बैंक मैनेजर ने जमीनें खरीदीं, डेयरी प्लांट लगाया; कस्टमर बोले- शादी पर संकट, मंगलसूत्र तक गायब झुंझुनू में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से गोल्ड लोन के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम में सील रखे गए गोल्ड लोन के 450 में से 73 पैकेट्स में असली सोने की जगह नकली ज्वेलरी रख दी। (पूरी खबर पढ़ें…)


