चिड़ावा के दो स्टूडेंट्स ने रोशन किया नाम:जेईई मेन-2025 में हासिल की सफलता, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

चिड़ावा में जेईई मेन 2025 के जनवरी अटेम्प्ट में क्षेत्र के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्र अमित झाझड़िया ने 99.8478670 परसेंटाइल के साथ जिले में टॉप स्थान हासिल किया। वहीं छात्र चेतन राव ने 99.4358161 परसेंटाइल प्राप्त किया। अमित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कोचिंग संस्थान को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, सही रणनीति और लगातार मेहनत से यह सफलता मिली है। घरड़ाना खुर्द के निवासी चेतन राव की सफलता पर उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *