हिमाचल की छात्रा ने पीएम से की बात:’परीक्षा पर चर्चा’ में प्रदेश की एकमात्र प्रतिभागी, आत्मविश्वास की सराहना

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की दसवीं कक्षा की छात्रा अनुष्का ने ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर की अनुष्का इस वर्ष देशभर से चयनित उन 36 छात्रों में शामिल थीं, जिन्हें दिल्ली के मंच पर प्रधानमंत्री से बात करने का अवसर मिला। ‘एग्जाम वॉरियर्स’ ने बदली सोच संवाद के दौरान अनुष्का ने साझा किया कि प्रधानमंत्री की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ ने परीक्षा के प्रति उनके नजरिए को पूरी तरह बदल दिया है। उन्होंने बताया कि पहले परीक्षा की तारीख घोषित होते ही उन्हें घबराहट होती थी, लेकिन अब वे परीक्षा को डर के बजाय एक उत्सव की तरह देखती हैं। इस किताब ने उन्हें आत्मविश्वास दिया कि परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि सीखने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
अनुष्का के आत्मविश्वास की सराहना, पीएम ने तीन पाइंट बताए सकारात्मक दृष्टिकोण: डर मन की उपज है; यदि सोच बदल ली जाए, तो कठिन चुनौतियां भी आसान हो जाती हैं। अभिभावकों की भूमिका: अभिभावकों को बच्चों पर दबाव बनाने के बजाय घर में सकारात्मक माहौल बनाना चाहिए। समग्र विकास: केवल अंक ही सफलता का पैमाना नहीं हैं। उन्होंने समय प्रबंधन, खेलकूद और रचनात्मकता को जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
पूरे प्रदेश में उत्साह मंच पर अनुष्का के साथ उनकी एस्कॉर्ट शिक्षिका पूनम आनंद भी उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हिमाचल के सभी स्कूलों में किया गया, जिसे हजारों छात्रों और शिक्षकों ने प्रेरणादायक बताया। सीमित संसाधनों वाले जिले से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुँची अनुष्का की यह कहानी अब प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल बन गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *