यूपी में फिर लौटेगी ठंड, 2 दिन तेज हवाएं चलेंगी:11 जिलों में कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर बिगड़ेगा मौसम

यूपी के मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड लौटेगी। तेज हवाएं चलेंगी। दिन में निकली रही तेज धूप में भी ठिठुरन का अहसास होगा। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों पर 9 फरवरी से फिर से बारिश या बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इसका असर मैदानी इलाकों, खासकर यूपी पर पड़ेगा। इस बीच शुक्रवार सुबह 11 जिलों में कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सड़कें गीली हो गईं। कई जगह विजिबिलिटी 10-20 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर कुछ भी देखना मुश्किल हो गया। प्रदेश के बाकी जिलों में फिलहाल कोहरे से राहत मिली हुई है, लेकिन पहाड़ों से आ रहीं सर्द हवाओं से सुबह और शाम के वक्त गलन बढ़ा रखी है। दिन में धूप की वजह से ठंड से मिल रही है। पिछले 24 घंटे में हरदोई सबसे ठंडा रहा। पारा 8°C दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को लखनऊ, प्रयागराज समेत 15 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। कम विजिबिलिटी की वजह से लखीमपुर-खीरी में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से जा घुसी। हादसे में बहराइच के पति, पत्नी और साले की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। वहीं, उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बस-कारों समेत 10 गाड़ियां टकरा गईं। वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- फिलहाल यूपी के ऊपर या आसपास कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इस वजह से आने वाले 3 तीन दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। तेज पछुआ हवाओं के कारण घने कोहरे के दौर से राहत मिलेगी। 2-3 दिन बाद पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर से मौसम बदलेगा। मौसम की तस्वीरें देखिए… बड़े शहरों के मौसम का हाल अन्य शहरों का हाल पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम? संभल में हुई सर्वाधिक बारिश फरवरी में पिछले चार दिनों की बारिश पर नजर डालें तो संभल में सबसे ज्यादा 73.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, मेरठ में 51.8 मिलीमीटर और बागपत में 41.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। बारिश के बाद बदले मौसम ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया है। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? 7 फरवरी: पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं घना कोहरा पड़ेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। 8 फरवरी: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 फरवरी: पूरे प्रदेश में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। ——————— ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में 3 बहनें कूदीं या धक्का दिया गया?:पिता ने 2 बातें बताईं; अपार्टमेंट की महिला बोली- बच्चियों की माएं गाली दे रही थीं गाजियाबाद में 3 फरवरी की रात 3 बहनों ने सुसाइड किया। एक तरफ, 8 पन्नों के सुसाइड नोट से उनके कोरियाई कल्चर में पूरी तरह से ढल जाने का खुलासा हुआ। दूसरी तरफ, पिता चेतन सुसाइड की वजह बदलते रहे। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *