प्रयागराज में होटल मालिक की बीच सड़क पर पिटाई; VIDEO:चार लोगों ने लात-घूंसे और ईंट से किया हमला, सोने की चेन भी छीनी

प्रयागराज में एक होटल मालिक की आधी रात सड़क पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। 4 लोगों ने पहले लात-घूंसे और थप्पड़ मारे। इसके बाद ईंट से हमला किया गया। साथ उनकी ढाई तोले की सोने की चेन भी छीन ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बीच सड़क पर लोग पिटाई करते दिख रहे है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रोडरेज की है। 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला
घटना 3 फरवरी की रात की है। लूकरगंज निवासी सिद्धार्थ केसरवानी स्टेशन रोड के पास दो होटलों के मालिक हैं। उन्होंने बताया कि 3 फरवरी की रात करीब 2 बजे होटल बंद कर कार से घर लौट रहे थे। अग्रसेन इंटर कॉलेज के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक पिकअप को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे ई-रिक्शे से उनकी कार का साइड मिरर टच हो गया। फोन से कार सवार साथियों को बुलाया
इसके बाद ई-रिक्शे पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और कार से नीचे उतार लिया। उन्होंने फोन कर मदद मांगी तो i-20 कार से उनके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। पहले उन्हें गिराकर लात-घूंसे और थप्पड़ मारे गए। करीब 10 मिनट तक मारपीट होती रही। इसके बाद एक हमलावर ने ईंट उठाकर उनके सिर पर मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। पुलिस को देखते ही भागे हमलावर
इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में दिख रहा है कि 4 युवक सड़क पर घेर एक युवक को पीट रहे है। वह बार-बार छोड़ने की गुहार लगाता है। लेकिन वह नहीं मानते है। इसके बाद एक युवक उसके सिर पर ईंट मार देता है। जिससे वह गंभीर घायल हो जाता है। इसके कार को ईंट मारकर क्षतिग्रस्त कर देता था। स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस घायल होटल संचालक को थाने ले गई, जहां से सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। होटल संचालक का आरोप है कि उनके कान, मुंह और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने उनकी ढाई तोले की सोने की चेन भी छीन ली। ईंट मारकर उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो हमलावर गिरफ्तार किए गए
पुलिस ने होटल संचालक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खुल्दाबाद पुलिस ने तौफीक और समीर नाम के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। खुल्दाबाद थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया- होटल संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें…

सुसाइड करने वाली बहनों के पिता ने 2 शादी कीं:साली से अफेयर, बेटियों से कहता था- मोबाइल छोड़ दो गाजियाबाद में 3 बहनों ने मंगलवार की रात सुसाइड कर लिया। पिता चेतन ने पुलिस को कोरियन गेम की लत की कहानी सुनाई। पुलिस ने 1 घंटे पिता के साथ बंद कमरे में बात की। तब सामने आया कि चेतन कुमार शेयर ट्रेडिंग में 2 करोड़ का घाटा झेल चुके हैं। हालात ऐसे हो गए थे कि 3 साल पहले बेटियों की पढ़ाई छुड़वानी पड़ी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *