मुरलीपुरा स्थित श्री श्याम धाम व्यापार मंडल समिति के वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुए। समिति के सदस्यों ने पांच महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान किया। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में ओम प्रकाश मीणा को अध्यक्ष और ललित सिंह तंवर को उपाध्यक्ष चुना गया। महासचिव पद की जिम्मेदारी सतीश गुप्ता को सौंपी गई, जबकि कोषाध्यक्ष के रूप में सुमित शर्मा और सचिव पद पर भीमसेन गुप्ता को चुना गया। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद समर्थकों ने सभी विजयी प्रत्याशियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से व्यापार मंडल की गतिविधियों को नई दिशा देने की उम्मीद जताई जा रही है।


