लगन मंडप एग्जीबिशन में दिखा लेटेस्ट वेडिंग फैशन कलेक्शन:लग्जरी ज्वेलरी, फ्यूजन वियर, फैशन एक्सेसरीज और होम फर्निशिंग्स ने भी किया अट्रेक्ट

जयपुर में वेडिंग फैशन और शॉपिंग के दीवानों के लिए लगन मंडप एग्जीबिशन की बिड़ला ऑडिटोरियम में शुरुआत हुई। इस प्रदर्शनी में प्रीमियम वेडिंग फैशन, लग्जरी ज्वेलरी, फ्यूजन वियर, फैशन एक्सेसरीज और होम फर्निशिंग्स का बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिल रहा है। देशभर के दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, बेंगलुरु और लखनऊ जैसे शहरों से आए नामी डिजाइनर्स और ब्रांड्स ने अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन इस प्रदर्शनी में पेश किए, जिससे यह एग्जीबिशन वेडिंग शॉपिंग के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन गई। प्रीमियम वेडिंग फैशन और लग्जरी ज्वेलरी का जलवा इस एग्जीबिशन में वेडिंग फैशन के लेटेस्ट ट्रेंड्स देखने को मिले, जिनमें हैंड क्राफ्टेड लहंगे और हेवी ब्राइडल कलेक्शन, कंटेम्पररी इंडो-वेस्टर्न वियर, एथनिक सूट्स और फ्यूजन वियर ने अट्रेक्ट किया। मॉडर्न ब्राइड्स और वेडिंग गेस्ट्स के लिए डिजाइन किए गए स्टाइलिश परिधानों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। एक्सक्लूसिव लग्जरी ज्वेलरी कलेक्शन इसमें कुंदन, पोल्की, डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के अनोखे डिजाइन नजर आए। इटालियन कलेक्शन: सोने और हीरे से जड़ी हल्की (लाइटवेट) और किफायती (बजट-फ्रेंडली) ज्वेलरी भी खास रही। बारीक कारीगरी और बेहतरीन क्वालिटी के साथ स्टाइलिश और एलीगेंट डिजाइन्स भी आकर्षित करते नजर आए। इसके अलावा, फैशन एक्सेसरीज और क्लासी फुटवियर के स्टॉल्स ने शॉपिंग एक्सपीरियंस को और भी खास बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *