शिवपुरी में 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़:दुकान से लौटते वक्त युवक ने की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुआ आरोपी

शिवपुरी के कोतवाली क्षेत्र की विवेकानंद कॉलोनी में एक सात वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना सोमवार शाम की है, जब बच्ची चिप्स खरीदने के लिए पास के दुकान में जा रही थी। परिजनों ने मंगलवार को थाने में सीसीवीटी वीडियो सौंपकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक विवेकानंद कॉलोनी की रहने वाली एक 7 साल की मासूम बच्ची सोमवार की शाम गली की दुकान पर चिप्स लेने घर से निकली थी। जब वह सामान लेकर दुकान से वापस घर आ रही थी, तभी गली में अज्ञात युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। सीसीटीवी में कैद हुई घटना घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 3 मिनट 13 सेकेंड के फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी युवक कॉलोनी में घूमते हुए बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। बच्ची किसी तरह वहां से बचकर अपने घर भाग गई और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और मंगलवार दोपहर को कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *