नेशनल गेम्स में MP टॉप 4 राज्यों में बरकरार:मंगलवार को 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते​​​​​​​, 63 पर पहुंची कुल पदक संख्या

उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स 2025 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। आज के मुकाबलों में राज्य के एथलीटों ने 3 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की। जूडो, रेसलिंग, मलखंब और कैनोइंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी। जूडो अंडर 90 किग्रा वर्ग में व्यक्तिगत पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के ब्रम्ह वत्स ने एस.एस.सी.बी. के अजय कुमार के खिलाफ स्वर्ण पदक हासिल किया। मलखंब टीम महिला चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक आपने नाम किया। महाराष्ट्र की महिला टीम से कांटे के मुकाबले में मात्र 0.35 पॉइंट के अंतर से मध्य प्रदेश टीम ने स्वर्ण पदक जीता। यह हैं पदक विजेता जूडो मलखंब रेसलिंग कैनोइंग अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले शूटिंग स्किट स्पर्धा खेल मंत्री ने दी बधाई
मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा,”मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धियां हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं। मध्य प्रदेश ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *