शिवपुरी में लिफ्ट देकर बीमार महिला से रेप किया:48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पुलिया के पास ले जाकर किया था गलत काम

शिवपुरी जिले में एक महिला के साथ लिफ्ट के बहाने हुई रेप की घटना में पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। तेंदुआ थाना क्षेत्र की यह घटना 9 फरवरी की है, जब 35 वर्षीय महिला अपनी खराब तबीयत के इलाज के लिए अपने गांव में डॉक्टर के पास पैदल जा रही थी। रास्ते में गांव का ही रहने वाला देवेन्द्र रावत मिला, जिसने महिला को डॉक्टर के पास छोड़ने का कहकर अपनी बाइक पर बिठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद वह महिला को एक पुलिया पर ले गया, जहां उसने रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया। मंगलवार को चिलावद रोड से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *