सीहोर के प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में आयोजित युवा संगम रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले में बड़ी सफलता मिली। मेले का शुभारंभ विधायक सुदेश राय ने किया। कुल 598 आवेदकों में से 17 कंपनियों ने 457 युवाओं का प्राथमिक चयन किया। साथ ही, स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 38 लाख 12 हजार रुपए के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मेले में सीहोर की नेहा कटारे, आरती वर्मा, मनोज और राजेश परमार सहित कई युवाओं को रोजगार मिला। कार्यक्रम में जिला उद्योग महाप्रबंधक अनुराग वर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्याम कुमार धुर्वे और एलडीएम अरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चयनित युवाओं ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि रोजगार मेलों से युवाओं को आसानी से नौकरी के अवसर मिल रहे हैं।


