पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम:अशोकनगर में कार्यकर्ताओं ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

भाजपा के पितृ पुरुष और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को जिले के सभी मंडलों में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अशोकनगर ग्रामीण और पछार मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी और जिला महामंत्री नंदलाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय को प्राथमिकता देते हुए एकात्म मानववाद का विचार दिया और पार्टी के लिए अथक कार्य किया। इस अवसर पर जिले के सभी मंडलों में आजीवन सहयोग निधि एकत्रीकरण अभियान की शुरुआत की गई। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर धन संग्रह का कार्य प्रारंभ किया। ग्रामीण और पछार मंडल अध्यक्ष बबलू यादव तथा सनत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सनत शर्मा ने किया, जबकि आभार बबलू यादव ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *