18 लाख के 4148 सीमेंट बैग गायब, गोदाम इंचार्ज पर केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर गोदाम से 4148 सीमेंट बैग गायब होने पर डिपो अकाउंटेंट के बयान पर थाना कंबोह की पुलिस ने गोदाम इंचार्ज पर केस दर्ज किया हैं। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह निवासी मुरादपुरा के रूप में हुई हैं। 31 जनवरी 2025 को पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार निवासी न्यू पवन नगर बटाला रोड ने बताया कि डिपो अकाउंटेंट के तौर पर रानी का बाग स्थित सीमेंट के दफ्तर पर काम करता हैं। उनका एक गोदाम लोहारका रोड पर है जिसमें जसबीर सिंह गोदाम इंचार्ज की है। बीती 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के कारण छुट्टी थी, जिस कारण गोदाम बंद था। दोपहर 3.48 के करीब जसबीर सिंह की ओर से उसे फोन किया गया कि उसके रिश्तेदार की मौत हो गई है। इसलिए वह 27 जनवरी को ड्यूटी पर नहीं आएगा। वहीं, 28 जनवरी को गुरप्रीत ने उसे फोन पर बताया कि गोदाम में सीमेंट बैग कम हैं। फिर वह और गुरप्रीत गोदाम पर गए तो वहां गिनती करके पता लगा कि गोदाम से 4148 सीमेंट बैग कम हुए हैं, जिसकी कीमत करीब 18 लाख बनती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *