लुधियाना| गुरु अंगद देव वेटरनरी व एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने 38वें भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय युवा मेले 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन किया। एआईयू नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया। यूनिवर्सिटी के 52 सदस्यीय दल ने इस महोत्सव में साहित्य, ललित कला, संगीत, नृत्य और रंगमंच से संबंधित 20 प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस मेले में उत्तर भारत के 21 यूनिवर्सिटी ने भाग लिया। इन 21 यूनिवर्सिटी के 1000 से अधिक छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा के बाद, वेटरनरी यूनिवर्सिटी के छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में सात स्थान हासिल किए। उन्होंने स्किट, माइम, कोलाज मेकिंग और इंस्टालेशन में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद और मिट्टी की मूर्ति बनाने में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वाइस चांसलर डॉ जतिंदर पाल सिंह गिल, डीएसडब्ल्यू डॉ. प्रकाश सिंह बराड़ और अन्य अधिकारियों ने छात्रों को बधाई दी। सहायक निदेशक प्रकाशन डॉ निधि शर्मा और डॉ. एसएस हसन ने टीम मैनेजर के रूप में योगदान दिया।


