कॉलेज में टेड टॉक का आयोजन किया

लुधियाना| आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल के तत्वावधान में गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन के पीजी वाणिज्य विभाग द्वारा टेड टॉक का आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में पूर्व स्टूडेंट डॉ. प्रियंका पाहवा के साथ छात्रों के लिए एक टेड टॉक का आयोजन किया। वह वर्तमान में सहायक नियंत्रक (वित्त और लेखा) वित्त विभाग, पंजाब, चंडीगढ़ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने सत्र में बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ अपनी अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा किए। उनकी बातों ने निस्संदेह छात्रों के बीच जुनून और महत्वाकांक्षा को प्रज्वलित किया। प्रिंसिपल डॉ. मनीता काहलों ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों को डॉ. पाहवा की यात्रा से सीखने, उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *