भास्कर न्यूज | लुधियाना जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी पद के लिए तीन-तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है। 28 फरवरी को मतदान को लेकर दावेदारों की ओर से कैंपेनिंग तेज कर दी गई है। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 28 फरवरी को होंगे। चुनाव अधिकारी लोकेश बत्ता ने बताया कि मंगलवार को प्रधान पद के लिए गुरप्रीत सिंह अरोड़ा और संजीव मल्होत्रा ने नामांकन पत्र दायर किया जबकि सोमवार को प्रधान पद के लिए हरिंदर सिंह नारंग ने नामांकन किया था। वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए एडवोकेट अनिल सगड़, गगनदीप सिंह बेदी, गुरु सिमरन सिंह और राकेश गुप्ता ने नामांकन पत्र दायर कर दावेदारी की। सेक्रेटरी पद के लिए हर्ष शर्मा, हरिओम जिंदल और हिमांशु वालिया ने नामांकन किया। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए रमनजीत सिंह व रचिन सोनी ने नामांकन पत्र दायर किया। वित्त सचिव के लिए मयंक चोपड़ा और वेदभूषण की ओर से नामांकन पत्र दायर किया।कार्यकारी सदस्य के लिए करण तिवारी, मुनिश कुमार व समर शर्मा ने दावेदारी की।


