मैथेमेटिकल ओलंपियाड : आरएमओ में झारखंड के 42 छात्र सफल

मैथेमेटिकल ओलंपियाड 2024-25 के दूसरे स्टेज रीजनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड (आरएमओ) का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें झारखंड के 42 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसकी परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित की गई थी। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिला से लगभग 300 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए। आरएमओ में सफल होने वाले स्टूडेंट्स तीसरे स्टेज यानी इंडियन नेशनल मैथेमेटिकल ओलंपियाड (आईएनएमओ) में शामिल होंगे। जो राष्ट्रीय स्तर पर 19 जनवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा। इसकी परीक्षा दोपहर 12 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें सफल छात्रों का चयन कर होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन की ओर से ट्रेनिंग दी जाती है। जिसके बाद इसमें चयनित छात्रों को इंटरनेशनल मैथ्स ओलंपियाड के लिए भेजा जाएगा। डीपीएस रांची के पांच स्टूडेंट्स सफल : रीजनल मैथमेटिकल ओलंपियाड में विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इसमें नमन मोदी (12वीं), रुद्रांश रंजन (9वीं), पायल (11वीं), पार्थ शरण (11वीं) और आदित्य प्रताप (11वीं) शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यालय के नौ छात्रों ने आरएमओ कट-ऑफ अंक हासिल किए हैं। कटऑफ तक पहुंचने वाले छात्रों में नमन मोदी, रुद्रांश रंजन, पायल, पार्थ शरण, आदित्य प्रताप, तविश वत्स, ओजस कुमार, शुभम झा और अभिनव दुबे शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *