9 किलो 200 ग्राम भुक्की, चूरा पोस्त समेत महिला काबू

भास्कर न्यूज |लुधियाना ग्रामीण इलाकों में भुक्की बेचने वाले पिता-पुत्री को थाना कूमकलां की पुलिस ने 9 किलो 200 ग्राम भुक्की, चूरा पोस्त समेत गिरफ्तार किया। मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस के पास पहले से ही जानकारी थी कि दोनों पिता-पुत्री गांव मियाना के आसपास इलाकों में काफी समय से भुक्की बेच रहे है। इसके बाद पुलिस को गुप्त सूत्रों से पता चल गया कि आरोपी नशे की खेप लेने के लिए जा रहा है। इसके बाद 10 तारीख को रेड करते हुए आरोपी संदीप कौर पुत्री नरेंद्र सिंह को पुलिस ने नशे की खेप के साथ पकड़ लिया। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने पिता नरेंद्र सिंह के साथ नशा बेचने का काम करती है। इसके बाद पुलिस ने महिला पर नशे की धाराओं के तहत की केस दर्ज आरोपी पिता की तलाश पुलिस कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *