बाइक सवारों ने काम से लौट रहे कर्मचारी को मार कर लूट लिया

लुधियाना| काम से घर लौट रहे एक युवक को दो लोगों ने बीच रास्ते पर घेर कर मारपीट की और लूट लिया। घटना मंगलवार रात 9:00 बजे के करीब चीमा चौक के पास हुई है। जिसमें घायल की पहचान शाहबाज(22) पुत्र मुजाहिद आलम वासी जनकपुरी गली नं. 7 के रूप में हुई है। मामले में पीड़ित ने बताया कि वह घोड़ा कॉलोनी में स्थित एक होजरी की फैक्ट्री में दर्जी का काम करता है। छुट्टी होने के बाद साइकिल पर बैठकर घर की तरफ आ रहा था। पीछे से दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। उसके समीप आते ही एक युवक ने धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया व लोहे के हथियार से सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने नकदी, फोन में अन्य सामान लूट लिया। घटना के बाद घायल मोहल्ले में पहुंचा। जहां पर उसे घायल अवस्था में बड़े भाई ने देख लिया। फिर उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *