बीजापुर में 59 % मतदाताओं ने की वोटिंग

भास्कर न्यूज | बीजापुर जिले के एकमात्र नगर पालिका परिषद बीजापुर में अध्यक्ष व पार्षद चुनने मंगलवार को मतदान हुआ। इस दौरान 15 वार्डों के 18 मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिली। बीजापुर नपा में कुल 58.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कलेक्टर संबित मिश्रा ने भी आधे घंटे तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, रिटर्निंग ऑफिसर जागेश्वर कौशल ने भी वोटिंग की। इधर सेल्फी जोन भी बनाया गया, जहां वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति मतदाताओं को जागरूक भी किया गया। बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान को जिम्मेदारी मानकर वोटिंग की। गिद्ध के संरक्षण के प्रति जागरूक करने बनाया सेल्फी जोन आदर्श मतदान केंद्रों में सेल्फी जोन भी बनाया गया था, वहीं बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में इंद्रावती टाइगर रिजर्व व सामान्य वनमंडल ने विलुप्त हो रहे वन्यजीव गिद्ध के संरक्षण पर प्रदर्शनी लगाई। वहीं इसी पर आधारित सेल्फी जोन भी बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *