चाईबासा| बुधवार को माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्थानीय जेएमपी चौक स्थित बालाजी हनुमान मंदिर, चाईबासा में दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक सदर बाजार निवासी अशोक कुमार राय तथा अधिवक्ता अभिषेक राय द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों को उक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने हेतु सादर आमंत्रित किया है।


