भास्कर न्यूज | अमृतसर संत सिंह सुक्खा सिंह कॉलेज ऑफ आर्ट्स फॉर वुमन में संस्था के डायरेक्टर जगदीश सिंह के प्रयासों से कॉलेज प्रांगण में साझी विरासत, साझी पहचान कार्यक्रम के अंतर्गत पहला वार्षिक इंटर फोरएस गिद्दा उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में सभी फॉरएस संस्था के चार स्कूल और तीन कॉलेज की गिद्दा टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद अमृतपाल सिंह शामिल हुए। मकबूलपुरा स्थित फॉरएस संस्था के कॉलेज में डायरेक्टर जगदीश सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय चाहे छोटा है, परन्तु यहां के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। इस महोत्सव का प्रयास छात्रों और शिक्षकों को एक साथ लाना, है। कॉलेज डीन डॉ. मनप्रीत कौर के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने कहा कि फॉरएस कॉलेज ऑफ आर्ट्स सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ साहित्य, संस्कृति और खेल के मामले में भी छात्रों को प्रोत्साहित करता है। इस दौरान गिद्दा टीमों की ओर से कार्यक्रम में पंजाबी गिद्दा और बोलियां डालकर पंजाब की विरासत के बारे में अवगत करवाया। ‘गौना जानदी नचनां जानदी, मैं ना किसे तो हारी, नी उदरों रूमाल हिलया, मेरी इदरों हिल्ली फुलकारी’ जैसी बोलियां और गिद्दे पर छात्राओं ने पंजाबियत पेश की। वहीं सात गिद्दे की टीमों को सर्टिफिकेट और ट्राफियों के साथ नवाजा गया और उनका सम्मान किया गया।


