मारपीट के मामले में 3 के खिलाफ केस

अमृतसर| डी डिवीजन पुलिस ने मारपीट के मामले में युवक समेत तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। सोनिया निवासी खजाना गेट ने बताया कि बीती 9 फरवरी को सुबह 12.44 के करीब आशीष उर्फ आशु निवासी बाजार सत्तो वाला तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर जबरदस्ती दाखिल हो गया। घर में घुसकर उनके साथ झगड़ा करने लगा, जब उनकी वीडियो बनानी शुरू की तो आरोपियों ने उसका फोन तोड़ दिया और गले में डाली सोने की चेन चोरी करके ले गए। जब उसका बेटा और पति छुड़ाने लगे तो आरोपी उनसे भी मारपीट करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *