अमृतसर | अयोध्या में प्रभु श्री रामलला के स्थापना की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 18 फरवरी को दुर्ग्याणा तीर्थ के बड़ा श्री हनुमान मंदिर में धार्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। दुर्ग्याणा कमेटी की अध्यक्षता में श्री गिरिराज सेवा संघ की ओर से करवाए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रम में भगवान को शाम 4 बजे 108 प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। सेवा संघ की प्रधान संजय मेहरा ने बताया कि शाम 5 बजे भंडारा और शाम 6 बजे से देर रात तक हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा।


