अमृतसर | श्री बड़ा हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा श्री हनुमान जी को अर्पित किए गए कंबल मंदिर के कर्मचारियों में प्रसाद स्वरूप बांटे गए। पिछले वर्ष श्मशानघाट के कर्मचारियों को दिए गए थे। इस वर्ष जो महिला कर्मचारी हैं उन सबको तथा अन्य सफाई कर्मियों, सेवादारों को भी कंबल दिए गए। हनुमान जी के मंदिर से चालीस कंबल प्राप्त हुए, जो ठाकुर जी के प्रसाद के रूप में वितरित किए गए।


