दैनिक भास्कर व आदित्य बिरला सनलाइफ म्यूचुअल फंड की पहल
दैनिक भास्कर और आदित्य बिरला सनलाइफ म्यूचुअल फंड का निवेशक जागरूकता कार्यक्रम 15 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शहर के होटल कैपिटल हिल में शुरू होगा। यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर के सभी पाठकों के लिए रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले वक्ता उन्हें बेहतर निवेश और सुरक्षित भविष्य को लेकर उपयोगी जानकारी शेयर करेंगे। वे बताएंगे मौजूदा समय में हमें कहां निवेश कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा मिल सकता है। इतना ही नहीं निवेश के विकल्पों को भी साझा किया जाएगा। वर्तमान में निवेश के कई प्लेटफॉर्म हैं, लेकिन कभी-कभी फ्रॉड की स्थिति बन जाती है। निवेशक एक समय के बाद खुद को ठगा-सा महसूस करता है। एक्सपर्ट द्वारा कार्यक्रम में इस स्थिति से बचने का तरीके भी साझा किए जाएंगे। एक्सपर्ट के रूप में वित्तीय विशेषज्ञ मो. आमिर सुलेमान मौजूद रहेंगे। उनके संवाद के बाद प्रश्नोत्तरी राउंड रखा जाएगा, जिसमें पाठकों की निवेश संबंधित शंकाओं का समाधान किया जाएगा। इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए आपको 8094939430 नंबर पर बस मिस्ड कॉल करना होगा। या अधिक जानकारी के लिए 9926264848 पर कॉल करें। यह प्रोग्राम निशुल्क है।


