भाजपा ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मंगलवार को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। बूथ स्तर पर समर्पण दिवस मनाया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उनका बलिदान राष्ट्रसेवा के लिए सदा प्रेरित करता रहेगा। वे हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। प्रदेश कार्यालय में श्रद्धा-सुमन अर्पित करने वालों में विधायक सीपी सिंह, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, किशुन दास, सुबोध सिंह गुड्डू, प्रदीप सिन्हा, शिवपूजन पाठक, वरुण साहू, प्रेम मित्तल, शोभा यादव, संदीप वर्मा, बसंत मित्तल, मुकेश मुक्ता, संजय जायसवाल आदि थे। पं. उपाध्याय की हत्या का रहस्य देश के लिए चुनौती प्रदेश कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि देते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने कहा कि पं. उपाध्याय का चिंतन कार्यकर्ताओं को युगों-युगों तक अनुप्राणित करता रहेगा। आज देश भारी मन से उनकी हत्या को याद कर रहा है। आज भी उनकी हत्या का रहस्य देश के लिए चुनौती है। उनके चिंतन में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समावेशी चिंतन है।


