एशियन शूटिंग में बीकानेर की शिक्षा सहारण का कमाल:दिल्ली में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के टीम व मिक्स डबल इवेंट में गोल्ड

बीकानेर की 15 वर्षीय निशानेबाज शिक्षा सारण ने एशियन राइफल-पिस्टल चैम्पियनशिप-2026 में गोल्ड हासिल किया है। शिक्षा ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम व मिक्स डबल इवेंट में अपने सधे हुए निशानों के दम पर 2 गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। नई दिल्ली के डॉ. करनी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित हो रहे इस मुकाबले में बीकानेर की शिक्षा ने ये कमाल किया। शिक्षा के पिता मनोज सारण ने दैनिक भास्कर को बताया कि शिक्षा ने टीम इवेंट में प्रियांशी पूर्वा व चहक के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कजाकिस्तान के 1627 स्कोर को पारकर 1709 स्कोर बनाकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया जबकि इसमें कजाकिस्तान को सिल्वर और मालद्वीप को कांस्य पदक पर धकेल दिया। वहीं मिक्स टीम मुकाबले में शिक्षा सारण व गिरीश गुप्ता की भारतीय जोड़ी ने तजाकिस्तान और कजाकिस्तान की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में मात देते हुए गोल्ड मैडल पर निशाना साधा जबकि तजाकिस्तान को रजत व कजाकिस्तान को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 2 गोल्ड जीतकर राजस्थान का नाम किया रोशन शिक्षा ने भारत की तरफ से खेलते हुए अपने पहले अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एक साथ 2 गोल्ड मैडल जीतकर देश के साथ साथ राजस्थान व अपने जिले बीकानेर का नाम विश्वपटल पर चमकाने का काम किया है । शिक्षा इसका श्रेय अपने दादा-दादी,नाना-नानी माता-पिता परिवारजन व अपने कोच रघुवीर सिंह को देते हुए बताया कि आने वाले समय मे ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए मैडल जीतकर अपने देश जिले व परिजनों-गुरुजनों सहित हर लड़की जिसे लड़को से कम समझा जाता है का सिर गर्व से ऊंचा कर सकूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *