मकसूदां में करवाया गुरमत समागम

रागी जत्थे को सम्मानित करते हुए प्रबंधक। जालंधर| ग्रेटर कैलाश वेलफेयर सोसायटी की ओर से ग्रेटर कैलाश मकसूदां में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और श्री गुरु हर राय साहब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम करवाया गया। समागम की शुरुआत श्री सुखमणि साहिब जी के संगति रूप से किया पाठ से हुई। तत्पश्चात सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी जत्थे भाई दविंदर सिंह और भाई जितेंद्र जोध सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथा वाचक भाई सरबजीत सिंह और भाई जसबीर सिंह ने गुरु साहिब जी के जीवन इतिहास पर रोशनी डाली। समागम के दौरान पूर्व विधायक केडी भंडारी, पार्षद गुरदीप सिंह फौजी और दिनेश ढल्ल को प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। यहां प्रधान सेवा सिंह सैनी, चेयरमैन प्राणनाथ भल्ला, राजेंद्र सिंह मिगलानी, गुरुद्वारा मोती नगर प्रधान रणजीत सिंह, गुरुद्वारा इंडस्ट्रियल एरिया प्रधान हरभजन सिंह सैनी, कुलजीत सिंह, सुरजीत सिंह कालड़ा, परमजीत सिंह, बृजपाल सिंह व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *