इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में बताया

जालंधर| सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर एनआईसी जालंधर में मंगलवार को वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ निदेशक (आईटी) और डीआईओ एनआईसी जालंधर रणजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। वर्कशॉप में विभिन्न विभागों के कई सरकारी कर्मचारियों ने भाग लिया। वर्कशॉप उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को साइबर धोखाधड़ी और इससे बचने के उपायों के बारे में जागरूक करना था। इस अवसर पर सरकारी कार्यालयों में सुरक्षित कामकाजी माहौल बनाने के लिए साइबर स्वच्छता के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। साइबर ठगी से संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए। डीआईओ ने कहा कि इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने और जागरूक करने के लिए फरवरी के दूसरे मंगलवार को दुनिया भर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एनआईसी के सहयोग से आईएसईए के समर्थन से परियोजना के तहत इस दिन को देशव्यापी जागरूकता अभियान के तौर पर मनाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *