उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीम के बीच फाइनल आज

भास्कर न्यूज | जालंधर ऑल इंडिया पुलिस पायलट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। दोनों मैच पीएपी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए। इनमें पहला सेमिफाइनल मैच हिमाचल प्रदेश पुलिस और उत्तर प्रदेश की पुलिस टीम के बीच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने 13 रनों से मैच अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ी विवेक को मैन अॉफ दा मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड पुलिस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 124 स्कोर बनाए। टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रविंदर बरिष्ट ने 41 रनों का बेहतरीन योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस की टीम ने महज 16.4 ओवर में 125 स्कोर बनाकर जीत हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में मनीष ढिल्लों ने 67 स्कोर का योगदान देकर मैन अॉफ दा मैच बने। बुधवार को नॉर्थ जोन का फाइनल मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम के बीच पीएपी के क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। इस मौके पर एडीजीपी एमएफ फारूकी ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया और बताया कि ऑल इंडिया पुलिस खेल कंट्रोल बोर्ड की तरफ से बेहतरीन फैसला है कि क्रिकेट को पुलिस गेम्स में शामिल किया गया है। इससे पुलिस के अधिकारी और जवान दोनों को मैदान पर अपना टेलेंट दिखाने का मौका मिलेगा और साथ ही खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से भी तंदुरुस्ती मिलेगी। उन्होंने बताया कि खेलों के माध्यम से ही खुद को फिट रख सकते है। उन्होंने पंजाब पुलिस सहित अन्य पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की टीमें जिन्होंने पार्टिसिपेट किया उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *