इग्नू में जनवरी सेशन के लिए बढ़ाई तारीख, 15 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

जालंधर| इग्नू के सभी प्रोग्राम्स के जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन (आरआर) की एडमिशन की तारीख को बढ़ा दिया है। अब इसके लिए उम्मीदवार 15 फरवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी रखी गई थी। इच्छुक आवेदक इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac .in पर उपलब्ध ऑनलाइन लिंक https://ignouad missi on.samarth.edu .in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इग्नू स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों सहित विभिन्न विषय क्षेत्रों में 200 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसके साथ ही इग्नू ने कहा है कि यदि आप पोर्टल पर पहले ही पंजीकृत हैं, तो आप लॉग इन करने के लिए अपने उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने में कठिनाई होती है (ओटीपी नहीं मिल रहा है / उपयोगकर्ता नाम / पासवर्ड भूल गए हैं या कोई अन्य कठिनाई है), तो कृपया अपने खाते को फिर से सेट करने / ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए अपने क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें। सभी मास्टर्स, बैचलर्स, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम्स में ऑनलाइन एडमिशन और सभी मास्टर्स व बैचलर्स प्रोग्राम्स के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं कुछ डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा और ग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एससी/एसटी स्टूडेंट्स को बिना कोई फीस लिए एडमिशन दिया जाएगा और उन्हें फीस में छूट के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी जारी रखने के लिए जनवरी सेशन के लिए अगले वर्ष/सेमेस्टर के लिए 15 फरवरी तक री-रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *