केएमवी में सिविल सेवा पर सेमिनार करवाया

जालंधर| केएमवी में ‘सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे करें’ विषय पर एक सेमिनार करवाया गया। इसमें प्रमुख वक्ता प्रतीक जराड (आईएएस, एजीएमयुटी कैडर) और मयंक सिंह (शैक्षणिक कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर) थे। इसमें 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान मयंक सिंह ने बताया कि यूपीएससी परीक्षा जटिल नहीं, बल्कि कठिन होती है, क्योंकि इसके मूल्यांकन मानदंड चुनौतीपूर्ण होते हैं। प्रतीक जराड ने दोहराया कि कोई कोई निश्चित अध्ययन पैटर्न नहीं होता, और अध्ययन के घंटों की संख्या प्रत्येक छात्र की ग्रहणशीलता पर निर्भर करती है। प्रग्नेश ने भी इन परीक्षाओं में आवेदन की प्रक्रिया को लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया। डॉ. सबीना बत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। प्राचार्या डॉ. अतीमा शर्मा द्विवेदी ने महिला सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर दिया। यहां डॉ. सबीना, डॉ. प्रदीप, डॉ. अर्चना, डॉ. इकबाल और संजना भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *