मानसा में आयोजित 32वीं पंजाब सीनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप:जालंधर की लड़कियां की टीम ने पंजाब में दूसरा स्थान हासिल किया

भास्कर न्यूज | जालंधर मानसा में आयोजित 32वीं पंजाब सीनियर स्टेट सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में जालंधर की लड़कियों ने दूसरा स्थान हासिल किया। पंजाब सॉफ्टबॉल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित इस तीन दिवसीय चैंपियनशिप में दो दर्जन से ज्यादा जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। लड़कों के साथ लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर जालंधर का नाम रोशन किया। लड़कियों की टीम में कप्तान रमनदीप के अलावा माधवी, हीरा, प्रकाश कौर, रजनी, संदीप, गगनदीप, सुखप्रीत, सुहानी, ज्योति, प्रभजोत, दीक्षा, चांदनी, पिंकी, श्रेया, रूबल शामिल थे। साफ्टबॉल एसोसिएशन के प्रधान अमरजीत सिंह अमरी ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इन टीमों ने अपने बलबूते पर यह मुकाम हासिल किया है और प्रदेश सरकार को चाहिए कि वे इन टीमों के सदस्यों का हौसला बढ़ाने के लिए कदम उठाएं।  उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों अपना किराया खुद खर्च करके बस से मानसा पहुंचे और जालंधर का नाम रोशन किया। अमरजीत ने कहा कि वे इस संबंध में जल्द ही डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल से मिलेंगे ताकि इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए इनकी आर्थिक मदद की जाए। सचिव सुरेश चौहान ने भी टीम के सदस्यों को बधाई दी हैै। वहीं लड़कों की टीम ने इस चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *