बालोद | ग्राम पंचायत ओरमा की सरपंच मंजूलता साहू के नेतृत्व में ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों एवं आगामी वर्ष में पौधरोपण करने की योजना पर चर्चा की। प्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पौधरोपण जैसे कार्यों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष नेमलाल साहू, कोषाध्यक्ष खिलेश्वर सोनकर, पूर्व अध्यक्ष कमलेश साहू एवं सदस्य बलराम साहू शामिल रहे।


