बालोद | नगरपालिका द्वारा खुले में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध एवं अर्थदंड वसूलने की दी गई चेतावनी का जमीनी स्तर पर कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद लोग बेधड़क सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंक रहे हैं। यह स्थिति नगर के गंजपारा क्षेत्र में स्पष्ट रूप से देखी जा रही है। नगर पालिका द्वारा मुनादी व अन्य माध्यमों से खुले में कचरा डालने पर कार्रवाई और जुर्माने की बात कही गई थी, लेकिन यह चेतावनी केवल घोषणा तक ही सीमित नजर आ रही है। नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई के अभाव में नियमों की अनदेखी हो रही है। -जानकी देशमुख, बालोद


