बालोद| राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत बालोद टेक्नो फेस्ट के टॉप टेन प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राएं नागपुर स्थित रमन विज्ञान केंद्र, महाराजाबाग जू और रेल संग्रहालय का भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक सहित अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।


