आईएमए ने मनाया वैलेंटाइन डे, डॉक्टर्स ने एकल और शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया

भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जालंधर ने आईएमए डब्ल्यूडीडब्ल्यू जालंधर के साथ मिलकर आईएमए हाउस में वैलेंटाइन डे मनाया। इस मौके करवाए गए कार्यक्रम में सदस्यों द्वारा विभिन्न नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आईएमए के प्रधान डॉ. एमएस भूटानी ने दैनिक जीवन में नृत्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह सबसे अच्छा व्यायाम है। जिससे सभी को फिट रहने के लिए यह व्यायाम करना चाहिए। डॉ. सुषमा चावला ने सभी सदस्यों को खुशी और सकारात्मकता फैलाने के लिए अक्सर नृत्य करने के लिए प्रेरित किया। सचिव डॉ पूजा कपूर और सहायक सचिव डॉ मीनाक्षी आनंद ने सभी सदस्यों को केक और मिठाई और नाश्ता वितरित किया। डॉ. गुरप्रीत कौर ने एकल नृत्य और डॉ. मीनाक्षी बाटला, डॉ. सीमा बेरी, डॉ. अर्पणा चौडा ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में सभी सदस्यों ने समूह नृत्य में भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *