बेमेतरा। जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा 9वी एवं 11वी में प्रवेश हेतु पार्श्व प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रातः 10 बजे से 1:45 बजे तक होगी। विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे विद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि समय पर प्रवेश एवं औपचारिकताएँ पूरी की जा सकें। परीक्षा से संबंधित अन्य दिशा-निर्देश नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी किए जाएंगे।


