कुंभ कल्प मेले का मंत्री अग्रवाल ने लिया जायजा

राजिम| प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प मेला का औचक निरीक्षण किया। मंत्री अग्रवाल ने पैदल भ्रमण करते हुए मेला परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू, शेखर साहू, गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके, जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर, संस्कृति विभाग के उप संचालक प्रताप चंद पारख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री एवं विधायक ने मेला स्थल के प्रत्येक हिस्से का बारीकी से निरीक्षण किया और कहा कि जहां-जहां कमियां हैं, उन्हें शीघ्र दूर कर आयोजन को भव्य और बेहतर बनाया जाए। मंत्री अग्रवाल संभागीय सरस मेला के निरीक्षण हेतु भी पहुंचे, जहां आजीविका मिशन बिहान की दीदियां छत्तीसगढ़ी व्यंजन अड़सा, बड़ा, फरा, धुसका बड़ा सहित अन्य पारंपरिक पकवान बना रही थीं। इस दौरान दीदियों के आग्रह पर मंत्री स्वयं को रोक नहीं पाए और गरमागरम व्यंजनों का स्वाद लिया। उनके साथ मौजूद सभी लोगों ने भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *