धमतरी | जनपद पंचायत धमतरी की बैठक में रत्नाबांधा स्कूल के जर्जर भवन का मामला जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने उठाया। उन्होंने बच्चों के नए भवन की मांग को लेकर जनपद सीईओ एवं बीईओ ज्ञापन सौंपा। कीर्तन मीनपाल ने बताया कि शासकीय स्कूल प्राथमिक शाला परिसर में जर्जर शाला भवन है। आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। गांव में प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला दोनों कक्षाएं संचालित है। इसे ध्यान में रख उक्त जर्जर शाला भवन को जल्द से जल्द डिस्मेंटल करने की मांग की गई। पहले भी इसके लिए ज्ञापन दिया गया, पर काम नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।


